फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमांशी की शोक सभा में हीरालाल कश्यप भी पहुंचे

Mon, 12 Sep 2016 01:18 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
हीरालाल कश्यप और नरेंद्र कश्यप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पूर्व सांसद नरेंद्र कश्यप की पुत्रवधू हिमांशी कश्यप की शोक सभा में रविवार को हिमांशी के पिता व पूर्व मंत्री हीरालाल कश्यप भी आए। नरेंद्र कश्यप ने दावा किया है कि हीरालाल फिर से उनके साथ हैं।
विज्ञापन


रविवार को मेरठ रोड स्थित एक फार्म हाउस पर शोक सभा आयोजित की गई थी। नरेंद्र कश्यप ने एक बयान जारी कर कहा है कि हिमांशी की मौत के दर्द से दोनों परिवार साथ मिलकर उबरेंगे।

उन्होंने कहा है कि हिमांशी मेरी बहू नहीं बेटी थी, उसकी कमी हमेशा खलेगी। उन्होंने हीरालाल कश्यप व उनके परिवार का आभार जताया कि उन्होंने शोक सभा में आकर बिछडे़ परिवारों को मिलाने की भूमिका निभाई।
विज्ञापन


इस मौके पर राज्यसभा सांसद केसी त्यागी, सांसद रामकुमार कश्यप, मेयर अशु वर्मा, पूर्व मंत्री राजपाल त्यागी, पूर्व विधायक नरेंद्र शिशौदिया आदि मौजूद थे। बता दें कि छह अप्रैल को संजय नगर सेक्टर-23 स्थित नरेंद्र कश्यप के घर के बाथरूम में हिमांशी कश्यप का शव मिला था।

हिमांशी के सिर में गोली लगी थी। इस मामले में हीरालाल कश्यप ने नरेंद्र कश्यप के खिलाफ कविनगर थाने में दहेज हत्या का केस दर्ज कराया था। मामले में नरेंद्र कश्यप, उनकी पत्नी व बेटा डा. सागर कश्यप को जेल भेज दिया गया था।
विज्ञापन


नरेंद्र कश्यप व उनकी पत्नी अभी जमानत पर बाहर हैं जबकि बेटा अभी जेल में है। इस मामले में बसपा प्रमुख मायावती ने दोनों को पार्टी से निकाल दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें