खोड़ा। सोशल मीडिया पर बृहस्पतिवार की देर रात 23 सेकंड की वीडियो जमकर वायरल हुआ। वीडियो एक होटल का था, जहां रोटी बनाने वाला कारीगर आटे की लोई पर थूकने के बाद उसे तंदूर में सेंकता दिखाई दे रहा है। पुलिस ने जब छानबीन की तो वीडियो खोड़ा के आदर्श नगर स्थित सोम बाजार में संचालित दिल्ली-6 होटल का निकला।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रेमचंद के साथ टीम होटल पर पहुंची। रोटी बनाने वाले कारीगर इरफान को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इसके साथ ही खाद्य सुरक्षा अधिकारी की टीम ने होटल को बंद कराया। साथ ही होटल से खाने के सैंपल भी भरकर जांच के लिए लैब भेजे हैं। एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि कारीगर दिल्ली-6 होटल में काम करने वाला इरफान है जो मूल रूप से बिजनौर के धामपुर स्थित नई बस्ती का रहने वाला है। वीडियो में इरफान ही आटे की लोई पर थूक कर फिर रोटी सेंकने के लिए तंदूर में लगाता दिख रहा था।
पूछताछ में पता चला कि वह करीब एक साल से इस होटल में काम कर रहा था और इसी तरह रोटियां सेंकता था। जब पुलिस ने ऐसा करने की वजह पूछी तब आरोपी ने यह कहते हुए बचने का प्रयास किया कि वह हाथ गरम होने की वजह से केवल फूंक मारता था। हालांकि वीडियो में आरोपी आटे की लोई पर थूकता दिखाई दे रहा है। एसीपी ने बताया कि खोड़ा थाने के एसआई जितेंद्र सिंह की तरफ से मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
आटे से लेकर खाने तक के भरे सैंपल :
खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रेमचंद ने बताया कि मौके से टीम ने चिकन चंगेजी, चिकन बिरयानी, बिरयानी में पड़ने वाला रंग और गेहूं के आटे के पांच से भी ज्यादा सैंपल भरे गए हैं। बताया कि इन सभी खाद्य पदार्थ सैंपल को लखनऊ स्थित स्टेट टेस्टिंग लैब भेजा गया है, जहां से रिपोर्ट आने में करीब एक महीने का समय लगेगा। हालांकि खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने होटल दिल्ली-6 का लाइसेंस निरस्त करते हुए संचालन बंद करा दिया गया है।
-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ