फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: काम के लिए नोएडा जा रहे कारीगर पर चाकू से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। थानाक्षेत्र के न्यू हिंडन विहार निवासी मोहम्मद फरीद को चार युवकों ने अर्थला की संजय नगर कॉलोनी में चाकू मारकर घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने घटना का विरोध करते हुए शोर मचाया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। घटना 13 मार्च की रात को हुई। स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद पीड़ित ने तहरीर दी। पुलिस ने बुधवार रात को अर्थला के संजय कॉलोनी निवासी लविश, अरीब, साकिब और रेहान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन


पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मूलरूप से मुजफ्फरनगर के ककरोली स्थित खेड़ी फिरोजाबाद का है। यहां रहकर वह एल्यूमिनियम खिड़की-दरवाजे व फ्रेम बनाने का काम करते हैं। 13 मार्च की रात करीब 11 बजे वह अपने साथी आलम के साथ काम करने के लिए स्कूटी से नोएडा सेक्टर-98 जा रहे थे। आरोप है कि रास्ते में लविश, अरीब, साकिब, रिहान ने उन्हें रोका और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर डंडे और चाकू से हमला कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने भी बचाने के लिए आवाज दी तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। हालत गंभीर होने की वजह से उन्हें दिल्ली के जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां उनका इलाज चल रहा है। एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें