फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: फर्जी ई-मेल से अवैध वसूली का प्रयास करने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। फर्जी ई-मेल बनाकर गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के अधिकारियों की शिकायत और अवैध वसूली का प्रयास करने वाले आरोपी को साइबर टीम ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। एडीसीपी अपराध पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि जीडीए के सहायक अभियंता पीयूष सिंह के मुताबिक गत दिनों फर्जी ई-मेल आईडी से जीडीए के तीन अधिकारियों को धमकी भरे ई-मेल भेजे गए थे। इसके साथ ही शासन स्तर तक जीडीए अधिकारियों पर अनर्गल आरोप लगाकर शिकायत की गई थी। इतना ही नहीं अवैध वसूली का प्रयास भी किया गया। ऐसे में पीयूष सिंह ने ई-मेल भेजने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन


एडीसीपी ने बताया कि साइबर टीम ने फर्जी ई-मेल बनाने वाले को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम विवेक त्यागी (37) निवासी विजयनगर बताया। आरोपी ने आईडी अपने मोबाइल के इंटरनेट का प्रयोग कर बनाई थी। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें