फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल्डर करे मनमानी तो दर्ज हो एफआईआर

Sun, 10 Jul 2016 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
विज्ञापन
अखिलेश सरकार ने कराई थी भर्तियां
विज्ञापन
महाराष्ट्र की तर्ज पर टीएचए में बिल्डरों की मनमानी पर रोक लगाने के लिए फेडरेशन ऑफ एओए ने ट्वीट पर प्रदेश पुलिस से गुहार लगाई है। टीएचए की सोसायटीज में बिल्डर की ओर से की जा रही मनमानी का जिक्र करते हुए महाराष्ट्र पुलिस द्वारा जारी सर्कुलर की कॉपी भेजी गई है।
विज्ञापन


डीजीपी को ट्वीट कर इस नियम को यूपी में भी लागू करने की मांग की गई है, ताकि बिल्डर की मनमानी पर रोक लग सके और एफआईआर दर्ज की जा सके। लोग पाई-पाई जमा कर अपार्टमेंट में फ्लैट बुक कराते हैं, लेकिन जब फ्लैट मिलने का वक्त आता है तब बिल्डर कोई न कोई बहाना कर फ्लैट देने में कई वर्ष निकाल देता है।

अपने घर की चाभी लेने के लिए आवंटी बिल्डर के दफ्तर का चक्कर लगाता रहता है। इस समस्या को देखते हुए महाराष्ट्र पुलिस ने जुलाई के पहले सप्ताह में एक सर्कुलर जारी कर ऐसे बिल्डरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


सर्कुलर के मुताबिक बिल्डर द्वारा तय समय में घर नहीं देने, नक्शे के अनुरूप काम नहीं करने, अनुमति से ज्यादा मंजिल बनाने पर बिल्डर के खिलाफ एफआईआर दर्ज होगी।
 
बोली फेडरेशन ऑफ एओए
फेडरेशन ऑफ एओए के अध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि महाराष्ट्र की तरह यहां भी पुलिस बिल्डर पर एफआईआर दर्ज करना शुरू कर दे तो लोगों की समस्या हल होगी। साथ ही बिल्डर की दबंगई और मनमानी पर भी रोक लग सकेगी। इसके लिए शनिवार को डीजीपी को ट्वीट किया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें