फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: जर्मनी-जापान और इस्राइल में करना चाहते हैं नौकरी... यहां करें आवेदन; जानिए इससे जुड़ी हर जरूरी बातें

Sun, 09 Mar 2025 11:22 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

सेवायोजन कार्यालय ने जापान, जर्मनी और इस्राइल की सरकार से करार किया है। इसी के तहत कई पदों पर नौकरी के लिए आवेदन शुरू किया गया है। जानिए आवेदन से जुड़ी हर जरूरी बातें।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदेश में नौकरी करने वाले युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। सेवायोजन कार्यालय ने जापान, जर्मनी और इस्राइल की सरकार से करार किया है। इसके लिए सेवायोजन के पोर्टल rojgar sangam.up.gov.in पर आवेदन 31 मार्च तक स्वीकार किए जाएंगे।

विज्ञापन
Trending Videos

जिला रोजगार सहायता अधिकारी आशीष सिंह ने बताया कि इस बार महिलाओं के लिए सीट आरक्षित की गई है। इस्राइल में 10 प्रतिशत पुरुष, 90 प्रतिशत महिलाओं के लिए सीट आरक्षित की गई है। जापान और जर्मनी में भी महिलाओं के लिए सीट आरक्षित की गई हैं।

उन्होंने बताया कि जापान, जर्मनी और इस्राइल सरकार से करार के बाद स्वास्थ्य विभाग में सहायक नर्स, केयर टेकर और डिलीवरी बॉय सहित कई पदों पर नौकरी के लिए आवेदन शुरू किया गया है। आवेदकों में अंग्रेजी के साथ संबंधित देश की भाषा पर अच्छी पकड़ होनी चाहिए।
विज्ञापन

युवाओं के पास कम से कम एक साल का अनुभव जरूरी है। बताया कि आवेदन करने में युवाओं को यदि किसी तरह की परेशानी हो तो वह जिला सेवायोजन कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें