ककोड़ मार्ग से गांव भौखेड़ा को जाने वाले संपर्क मार्ग पर ककोड़ मार्ग से करीब 100 मीटर की दूरी पर गांव निवासी नरेश भाटी का खेत है। जिसमें गेहूं की फसल खड़ी हुई है। रविवार सुबह उनका बेटा खेत पर काम करने के लिए गया तो उसने खेत में सूटकेस पड़ा हुआ देखा। जिसकी जानकारी उसने परिजनों व अन्य ग्रामीणों को भी दी।
परिजनों व अन्य ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच कर सूटकेस को खोलने से पूर्व पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गहनता से जांच पड़ताल करने के बाद सूटकेस को खोला तो उसमें एक युवती का शव बंद था। जिसे पुलिस ने बाहर निकालकर जांच पड़ताल की। लेकिन, मृतका के शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं मिला है।