पिता बोले- बेटा यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में रहता है
उन्होंने बताया कि उनका बेटा रिजवान हैदर पढ़ाई के लिए बाहर जाना चाहता था। पढ़ाई को पूरी करने के लिए परिजनों ने उसे तेहरान पढ़ाई करने के लिए भेजा था। रिजवान हैदर एमबीबीएस करने के लिए गया था। बेटा यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में रहता है।
हॉस्टल पर ही इस्राइल ने की बमबारी
बमबारी के चलते विश्वविद्यालय के बच्चों को दूसरे हॉस्टल में शिफ्ट किया गया था। रविवार करीब चार बजे जब उनका बेटा खाना खाने के लिए हॉस्टल से दूर होटल पर पहुंचा तो इस्राइल की तरफ से की गई बमबारी में हॉस्टल पर बम गिराए गए। जिससे बिल्डिंग धवस्त हो गई। उनके पिता ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बच्चे को बचाने की गुहार लगाते हुए बेटे की सकुशल वापसी की मांग की है।
भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी
इस बीच तेहरान में भारतीय दूतावास ने एक एडवाइजरी में सभी भारतीय नागरिकों और भारतीय मूल के लोगों से घर के अंदर रहने और आधिकारिक चैनलों की निगरानी करते रहने को कहा है। एडवाइजरी में कहा गया, 'हम ईरान में सभी से अपील करते हैं कि दूतावास से स्थिति पर अपडेट प्राप्त करने के लिए हमारे टेलीग्राम लिंक से जुड़ें। कृपया ध्यान दें कि यह टेलीग्राम लिंक केवल उन भारतीय नागरिकों के लिए है, जो वर्तमान में ईरान में हैं। दूतावास ने भारतीय नागरिकों के लिए आपातकालीन हेल्पलाइन भी जारी की हैं।