फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिम्मत न हारे अपराध के खिलाफ आवाज उठाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
हिम्मत न हारें अपराध के खिलाफ उठाएं आवाज
विज्ञापन

साहिबाबाद। अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत वसुंधरा स्थित मेवाड़ कॉलेज में सोमवार को पुलिस की पाठशाला आयोजित की गई। इसमें सीओ अंशु जैन छात्राओं से रूबरू र्हुइं और बढ़ते महिला क्राइम पर चर्चा की। इस दौरान छात्राओं ने कई सवाल किए, जिसका जवाब सीओ इंदिरापुरम ने दिया।
कॉलेज में करीब डेढ़ घंटे चले पुलिस की पाठशाला में छात्राओं ने राह चलते होनी वाली बदतमीजी, बस और ट्रेन में मनचलों से कैसे छुटकारा पाया जाए और घर में ही यदि कोई गलत व्यक्ति है तो उससे कैसे निपटा जाए, जैसे कई सवाल किए। छात्राओं के सवालों का जवाब देते हुए सीओ अंशु जैन ने उन्हें 1090 और 100 डायल की जानकारी दी। अंशु जैन ने छात्राओं को बताया कि वह हमेशा सकारात्मक रहें और गलत लोगों के खिलाफ आवाज उठाएं। इस दौरान पुलिस के गलत व्यवहार के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने छात्राओं को कहा कि कोई एक और दो पुलिस वाले गलत हो सकते हैं, जब भी आपका सामना ऐसे लोगों से हो तो आप सीनियर लेवल पर अप्रोच कीजिए। उन्होंने कहा कि पूरा सिस्टम कभी भी खराब नहीं हो सकता। सिस्टम में अच्छे लोग अधिक हैं तभी क्राइम पर कंट्रोल है और गलत लोगों को सजा दिलाई जाती है। कार्यक्रम को सफल बनाने में कॉलेज के चेयरमैन अशोक कुमार गदिया, प्रिंसिपल अलका अग्रवाल व मीडिया प्रभारी चेतन आनंद का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन

परिचर्चा
अमर उजाला की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला बेहद ही नेक पहल है। मैं अपने कॉलेज में अपराजिता के तहत कार्यक्रम करवाने का लंबे समय से इंतजार कर रही थी। आज वह इंतजार खत्म हुआ और एक बेहतर कार्यक्रम हमारे कॉलेज में हुआ। - अलका अग्रवाल, प्रिंसिपल मेवाड़ा कॉलेज
यह एक बेहतर कार्यक्रम था, जिसमें हम सबने बेझिझक सवाल किए। सबसे अच्छी बात रही कि हमें अपनी समस्याएं महिला पुलिस अधिकारी के समक्ष रखने का मौका मिला, जो हमें बेहतर समझ सकती हैं। - इशिका पॉल
जिस तरह क्राइम बढ़ रहा है, इस तरह की वर्कशॉप स्कूल में होते रहने चाहिए। सबसे अच्छी बात है पुलिस ऑफिसर के सामने सवाल करते हुए हमारा कॉन्फिडेंस बढ़ता है। कार्यक्रम के जरिए हमें कई महत्वपूर्ण जानकारी मिलीं। - रिमझिम
विज्ञापन

छात्राओं के लिए इस तरह का अवेयरनेस प्रोग्राम बेहद अच्छा है। अमर उजाला की वजह से हम सब पुलिस ऑफिसर से महिला समस्याओं पर चर्चा कर सकें। - सीमा श्री
कार्यक्रम में बहुत कुछ जानने को मिला। एसपी सिटी की ओर से बहुत सी बातें बताई र्गइं। हम अपनी शिकायतें कहां करें और 1090 का कैसे लाभ उठाएं, इन बातों को हमने इसी वर्कशॉप में जाना। - गुंजन चौहान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें