फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: जैस्मीन ग्रेव सोसायटी में टला एओए चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। शहर की तीन सोसायटियों में रविवार को होने वाले चुनाव में से एनएच-9 स्थित जैस्मीन ग्रेव सोसायटी का चुनाव टल गया है, जबकि राजनगर एक्सटेंशन की गौर कैस्केड और ऑफिसर्स सिटी-दो में आज मतदान होगा। जिसकी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
विज्ञापन

जैस्मीन ग्रेव सोसायटी में नामांकन के बाद कई लोगों के खिलाफ आपत्तियां आने से उनका निस्तारण सही समय पर नहीं हो सका और वोटर लिस्ट भी अपडेट नहीं हो सकी। निवासियों के सदस्यता शुल्क न देने के कारण भी मामला अटक गया। चुनाव अधिकारी एसपी पांडे का कहना है कि आपसी खींचतान के कारण चुनाव अटक गया है। आपत्तियों के निस्तारण के बाद ही चुनाव होंगे। एओए अध्यक्ष जसपाल सिंह का कहना है कि यहां 10 से 12 लोगों ने ही सदस्यता ली है, बहुत लोग बाकी हैं। कई लोगों के नाम वोटर लिस्ट से गायब हैं। ऐसे में चुनाव होना ठीक नहीं है। सभी समस्याओं के हल होने के बाद ही चुनाव होंगे। निवासी सचिन गोस्वामी का कहना है कि चुनाव बेवजह रुके। चुनाव अधिकारी अपने विशेषाधिकार का प्रयोग कराकर चुनाव करा सकते थे। उधर गौर कैस्केड और ऑफिसर्स सिटी-दो में रविवार को शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गईं। चुनाव परिणाम देर रात घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें