फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: निर्माणाधीन ग्रुप हाउसिंग पर असामाजिक तत्वों का उत्पात, बिल्डर का कार्य रूकवाया; मुकदमा दर्ज

Sun, 15 Feb 2026 01:19 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

घटना की जानकारी देते हुए प्रोजेक्ट के साइट इंचार्ज मोहित अग्रवाल ने बताया कि 14 फरवरी शाम करीब 7 बजे लगभग 50 लोग गाली-गलौज करते हुए साइट पर घुस आए। इन लोगों ने वहां काम कर रहे मजदूरों और कर्मचारियों को धमकाया, निर्माण कार्य बंद करने की धमकी दी और न मानने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।
विज्ञापन
निर्माणाधीन ग्रुप हाउसिंग पर असामाजिक तत्वों का हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वेव सिटी क्षेत्र में एक प्रमुख रियल एस्टेट प्रोजेक्ट पर असामाजिक तत्वों द्वारा धमकी और उत्पात मचाने का मामला सामने आया है। प्रासु बिल्डकन एलएलपी द्वारा विकसित की जा रही ग्रुप हाउसिंग परियोजना एसकेए डिवाइन पर शनिवार शाम को करीब 50 लोगों के एक समूह ने अवैध रूप से घुसपैठ कर निर्माण कार्य रोकने की कोशिश की। बिल्डर पक्ष ने इसे विकास विरोधी तत्वों की साजिश बताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर वेव सिटी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


घटना की जानकारी देते हुए प्रोजेक्ट के साइट इंचार्ज मोहित अग्रवाल ने बताया कि 14 फरवरी शाम करीब 7 बजे लगभग 50 लोग गाली-गलौज करते हुए साइट पर घुस आए। इन लोगों ने वहां काम कर रहे मजदूरों और कर्मचारियों को धमकाया, निर्माण कार्य बंद करने की धमकी दी और न मानने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। मोहित अग्रवाल ने कहा, 'यह पूरी तरह से अवैध और विकास विरोधी हरकत है। हमारी फर्म ने सभी आवश्यक अनुमतियां लेकर और जीडीए, उप रेरा सहित सम्बंधित विभागों से एनओसी प्राप्त कर निर्माण कार्य शुरू किया है। ऐसे तत्व शहर के विकास को बाधित करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन हम कानूनी रूप से मजबूत हैं।'

शिकायत में नामजद आरोपियों में ग्राम काजीपुरा निवासी आनंद चौधरी, बिजेंद्र, अनुज चौधरी, गुड्डू मुखिया, ग्राम नायफल के डॉ. मनोज और सादत नगर, ईकला के टीकम नागर शामिल हैं, इनके अलावा लगभग 45 अन्य अज्ञात लोगों का भी जिक्र है। साइट पर मौजूद कर्मचारियों ने घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया है, जो पुलिस जांच में सबूत के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा। 
विज्ञापन


मोहित अग्रवाल ने बताया कि इस घटना से कर्मचारी भयभीत हैं और असुरक्षित महसूस कर रहे हैं, जिससे निर्माण कार्य प्रभावित हो सकता है। वेव सिटी थाना प्रभारी ने पुष्टि की कि शिकायत मिलते ही आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। बिल्डर पक्ष ने पुलिस से त्वरित कार्रवाई की मांग की है। एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि बिल्डर मोहित अग्रवाल की दी गई तहरीर के आधार पर आनन्द चौधरी, बिजेंद्र, अनुज चौधरी, गुड्डू मुखिया, डॉ मनोज तथा टीकम नागर के अलावा 45 अन्य अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है, जांच-पड़ताल की जा रही है, वैधानिक कार्रवाई की जायेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें