फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: एमएमजी अस्पताल में एंटीरेबीज सीरम खत्म

विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओपीडी में उमड़ी मरीजों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
गाजियाबाद। एमएमजी अस्पताल में एंटी रेबीज सीरम खत्म होने से कुत्ते और बंदर के काटने से घायल गंभीर घायलों को दिल्ली रेफर किया जा रहा है। मई महीने में अस्पताल में यह सुविधा शुरू की गई थी, जिसमें गंभीर रूप से घायल मरीजों को एंटी रेबीज वैक्सीन के साथ सीरम भी लगाया जाता था। अब अस्पताल में सीरम का स्टॉक खत्म हो गया है, इससे मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन



एमएमजी अस्पताल में प्रतिदिन तीन से चार घायलों को सीरम लगाई जा रही थी। सीरम की मात्रा घायल के वजन के अनुसार तय की जाती है। मानक के अनुसार एक किलो वजन पर 40 यूनिट सीरम दी जाती है। यदि किसी घायल का वजन 50 किलो है, तो उसे 2000 यूनिट सीरम की आवश्यकता होती है। लेकिन अब पिछले तीन दिनों से अस्पताल में सीरम उपलब्ध नहीं है। ऐसे में मरीजों को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल रेफर किया जा रहा है।


जिले के स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रतिदिन 350 से 400 मरीज कुत्ते या बंदर के काटने के बाद एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाने पहुंचते हैं। इनमें से बहुत कम मरीज ऐसे होते हैं जिन्हें जानवरों के काटने से गहरे घाव होते हैं, और सीरम की आवश्यकता पड़ती है। ऐसे मरीजों को तत्काल उपचार की आवश्यकता होती है, लेकिन सीरम न होने से उन्हें इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन


एमएमजी अस्पताल में एंटी रेबीज वैक्सीन के नोडल अधिकारी डॉ. संदीप पंवार ने बताया कि सीरम खत्म हो गया है, मरीजों को दिल्ली रेफर किया जा रहा है। वहीं सीएमएस डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि अस्पताल की ओर से सीरम की मांग भेजी जा चुकी है, लेकिन ड्रग वेयरहाउस पर भी फिलहाल स्टॉक उपलब्ध नहीं है। जैसे ही आपूर्ति होगी, मरीजों को फिर से वैक्सीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें