फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सवा आठ करोड़ की ठगी के मामले में एक और गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। 12 मई 2024 को वैशाली निवासी रेखा सिंह से निवेश के नाम पर 30 लाख रुपये की रकम ठगने वाले एक और आरोपी गुरुदत्त निवासी मयूर विहार, दिल्ली को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि आरोपी ठगी करने वाले गिराेह के साथ मिलकर 13 राज्यों में 27 से ज्यादा लोगों से सवा आठ करोड़ की ठगी कर चुके हैं। आरोपी से पूछताछ में गिरोह के कई सदस्यों के नाम सामने आए हैं।
विज्ञापन

एडीसीपी क्राइम सच्चिदानंद ने बताया कि रेखा के खातों से जिन खातों में रकम ट्रांसफर हुई थी, उसके आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की गई थी। इस गिरोह के एक सदस्य को जुलाई 2024 में गिरफ्तार किया गया था। वह अभी जेल में है। गुरुदत्त ने पूछताछ में बताया कि वह मुंबई, छत्तीसगढ़ के गिरोह से जुड़ा हुआ है। गिरोह के सदस्यों ने उसकी मुलाकात दिल्ली के रोहित ने कराई थी। रोहित ठगों को अलग-अलग खाते उपलब्ध कराता है। इसके बदले उसको 10-15 फीसदी कमीशन मिलता है। गुरुदत्त से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने कुछ लोगों को चिन्हित किया है। उनकी तलाश में पुलिस जुट गई है। एडीसीपी ने बताया कि आरोपी आंध्र प्रदेश के अन्नामाया निवासी इम्तियाज को सवा दो करोड़ रुपये की चपत लगा चुके हैं। इसके अलावा 20 अन्य लोगों से 15-20 लाख की ठगी कर चुके हैं।

यह थी घटना : रेखा सिंह ने साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके पास एक लिंक आया था। लिंक को खोलने पर उसमें निवेश से जुड़ी बाते लिखी थीं। आरोपियों ने उनको कई ग्रुपों में जोड़ दिया और शुरुआत में एक हजार का लालच देकर उनसे 30 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें