विद्यावती मुकन्दलाल गर्ल्स कॉलेज में मनाया गया वार्षिकोत्सव
- फोटो : अमर उजाला
मुख्य अतिथि सुनीता दयाल, विशेष आमंत्रित अतिथि डॉ. संगीता गुप्ता को महाविद्यालय परिवार की ओर से स्मृति चिन्ह, पुष्प गुच्छ व शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सुनीता दयाल ने महाविद्यालय स्तर पर सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को स्वर्ण पदक के साथ ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया। उत्कृष्ट शैक्षिक उपलब्धि के लिए इरम, अनुराधा चौधरी, शालिनी, हिमानी चौहान, पूजा शर्मा, राबिया सैफी, रिचा सिंह, पारुल चौहान, सान्या रावत और रितु चौधरी को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम की इसी श्रृंखला में मुख्य अतिथि ने अपने वक्तव्य में कहा कि सेठ जयप्रकाश जी व उनके परिवार ने सदैव ही बालक-बालिकाओं को शिक्षा प्रदान करने के लिए अनेक महाविद्यालय खोलने जैसे महान काम किए हैं। यह परिवार समाज सेवा में हमेशा ही अग्रणी रहा है। महापौर सुनीता दयाल ने अपनी शिक्षा-दीक्षा विद्यावती मुकन्दलाल गर्ल्स कॉलेज से की थी। उन्होंने अपने वक्तव्य में महाविद्यालय से जुड़ी हुई अपनी अनेक स्मृतियां साझा की। महाविद्यालय के उज्ज्वल भविष्य की कामनाएं की हैं।
विद्यावती मुकन्दलाल गर्ल्स कॉलेज में मनाया गया वार्षिकोत्सव
- फोटो : अमर उजाला
महाविद्यालय में वर्ष भर होने वाली विभिन्न गतिविधियों के अन्तर्गत एनसीसी, एनएसएस, खेलकूद, अनुशासन परिषद, रेंजर्स आदि इकाइयों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली छात्राओं सोनम, अदिति चौधरी, नन्दिनी वर्मा और सपना को स्वर्ण पदक के साथ ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया। महाविद्यालय की गौरवशाली परम्परा के अनुसार, प्रत्येक वर्ष पांच जनवरी को सम्पन्न होने वाले रक्तदान मेले में सर्वाधिक 15 बार रक्तदान करने वाली स्टार ब्लड डोनर राजकुमारी, 10 बार रक्तदान करने वाले अभिषेक और तेजस्वी केसरवानी, पांच बार रक्तदान करने वाले माधवेन्द्र, निखिल कुमार, सत्येन्द्र सिंह, शोकेन्द्र कुमार, सूरज पाल, उदित चौहान को भी पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विद्यावती मुकन्दलाल गर्ल्स कॉलेज में मनाया गया वार्षिकोत्सव
- फोटो : अमर उजाला
महाविद्यालय प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार ने इस वर्ष 25 वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुकी उमा जोशी को और सेवानिवृत्त होने पर डॉ. शबनम छाबड़ा, डॉ. अंजली सिंह को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। पुस्तकालयाध्यक्षा किरन बाला और शिक्षणेत्तर कर्मचारी हरिशंकर कौशिक, नरेश कुमार, सुरेन्द्र सिंह व ब्रह्म सिंह को भी सेवानिवृत्त होने पर शॉल देकर सम्मानित किया गया। वार्षिकोत्सव पर बीसीए की छात्राओं ने गुजरात के रंग थीम पर समूह नृत्य, संगीत विभाग की छात्राओं ने लोक नृत्य पधारो म्हारे देश, वाणिज्य विभाग ने नृत्य वादियां कश्मीर, बीएससी गृहविज्ञान की ओर से नृत्य रंगला पंजाब तथा शिक्षा विभाग की छात्राओं ने मूक प्रतिमाओं के माध्यम से भारत दर्शन कराकर दर्शकों को भाव विभोर किया।
अन्त में सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. गरिमा सिंह और डॉ. गुड़िया बानो ने किया। समारोह के सफल आयोजन में कार्यक्रम संयोजिका डॉ. शम्पा चौधरी, पुरस्कार वितरण संयोजिका अल्पना मोहन, महाविद्यालय परिवार का पूरा सहयोग रहा। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. रचना प्रसाद और प्रबन्ध समिति का सहयोग भी रहा।