फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: अंकुर की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, स्कूटी व कार बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। गनौली गांव निवासी अंकुर की गोली मारकर हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी सोनू को गिरफ्तार कर लिया है। सोनू की निशानदेही से पुलिस ने अंकुर की जली हुई स्कूटी, घटना में प्रयुक्त कार बरामद की है। पुलिस इससे पहले मुख्य आरोपी समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन


एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि अंकुर हत्याकांड के आरोपी शिवम उर्फ शैंकी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। शैंकी के साथ सौरव को भी गिरफ्तार किया था। सोनू इस मामले में फरार चल रहा था। पुलिस ने सोनू को बंथला फ्लाईओवर के पास से गिरफ्तार किया है। बता दें कि गनौली गांव निवासी अंकुर का सात जून को अपहरण कर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में मृतक के परिजनों ने शिवम उर्फ शैंकी, अमन निवासी गनौली व सोनू निवासी भगोट के नाम अपहरण करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले में सौरव को पकड़कर हत्या का खुलासा किया था। पुलिस ने अंकुर के शव को सिटी फॉरेस्ट स्थित हिंडन नदी से बरामद किया था। आरोपियों ने बहन से संबंध के शक में अंकुर की गोली मारकर हत्या की थी। हत्या के बाद अंकुर के शव को बागपत गढ़ी कलंजरी के पुल से नीचे फेंक दिया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें