मोदीनगर। भोजपुर के गांव मछरी में शनिवार को बकरीद पर पशुओं के अवशेष खुले में फेंक दिए। लोगों ने गोकशी का आरोप लगाते हुए पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बिना जांच के पशुओं के अवशेष गड्ढा खोदकर दबवा दिए।
गांव मछरी स्थित एक स्कूल के पास शनिवार दोपहर पशुओं के अवशेष खुले में पड़े देख लोगों में आक्रोश पैदा हो गया। लोगों ने गोकशी का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद पुलिस ने जेसीबी की मदद से गड्ढा खोदवा कर पशुओं के अवशेष दबवा दिए। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि गोकशी की सूचना फर्जी थी। मौके से बरामद पशु अवशेष दबवा दिए।