फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर पशु की मौत, दंपती घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। भोजपुर के गांव अमराला के जंगल में टूटे विद्युत हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर भैंसा बुग्गी सवार किसान और उनकी पत्नी घायल हो गईं और पशु की मौत हो गई। ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने किसान को मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन

गांव अमराला निवासी किसान जगपाल सिंह सोमवार सुबह पत्नी सुमन के साथ भैंसा बुग्गी लेकर खेत पर जा रहे थे। जैसे ही वह अपने खेत के समीप पहुंचे तो वहां विद्युत हाईटेंशन लाइन का तार टूटा हुआ जमीन पर पड़ा था। भैसां तार की चपेट में आ गया। इससे बुग्गी में करंट उतर आया। करंट लगने से भैंसे की मौत हो गई और किसान जगपाल व उनकी पत्नी सुमन घायल हो गईं। ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत करने के बावजूद तार को नहीं हटाया गया। भाकियू नेता पवन चौधरी ने दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई करने और किसान को मुआवजा देने की मांग की है। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। वहीं, पक्ष जानने के लिए अधिशासी अभियंता धर्मेन्द्र कुमार को फोन कॉल की गई मगर कॉल रिसीव नहीं हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें