फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: लूट का खुलासा न होने से गुस्साए सभासदों ने एसीपी को घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। नगर पालिका अध्यक्ष विनोद वैशाली की फैक्टरी में एक सप्ताह पूर्व हुई लूट का खुलासा न होने से गुस्साए नगर पालिका परिषद के सभासदों ने सोमवार को एसीपी मोदीनगर का घेराव कर थाने पर प्रदर्शन किया। आक्रोशित सभासदों ने घटना के शीघ्र खुलासे की मांग की। सभासदों ने तीन दिन के भीतर घटना का खुलासा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। एसीपी ने उन्हें शीघ्र खुलासे का भरोसा देकर शांत कराया।
विज्ञापन

सभासद संघर्ष समिति के अध्यक्ष वेदप्रकाश के नेतृत्व में नगर पालिका परिषद के सभासद और ठेकेदार एसोसिएशन के पदाधिकारी बड़ी संख्या में एकत्रित होकर सोमवार को मोदीनगर थाने पहुंचे। आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर लूट के खुलासे में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की और मौके पर मौजूद एसीपी ज्ञानप्रकाश राय का घेराव कर प्रदर्शन किया। सभासद वेदप्रकाश ने कहा कि लुटेरों ने एक सप्ताह पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष विनोद वैशाली की फैक्टरी के गार्ड को बंधक बनाकर लाखों रुपये के गहने और आठ लाख रुपये की नकदी लूट ली थी। मगर पुलिस अभी तक लूट का खुलासा करने में विफल रही है। चेतावनी दी कि अगर तीन दिन में लूट का खुलासा नहीं हुआ तो वह आंदोलन करेंगे। एसीपी ने उन्हें शीघ्र खुलासे का भरोसा दिया। इस अवसर पर सभासद प्रदीप शर्मा, ललित त्यागी, ललित मित्तल, जीतेंद्र चौधरी, बॉबी चौधरी, अंकुर चौधरी, नरेंद्र तोमर, रजनीश चौधरी और अमित कराते, मनीष अग्रवाल, संजय चौधरी, पुनीत त्यागी, लोकेश शर्मा समेत तमाम सभासद मौजूद रहे। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय का कहना है कि छह टीमें घटना के खुलासे में लगी हैं। शीघ्र ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें