फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सीएसआर फंड से आंगनबाड़ी केंद्र का हुआ नवीनीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराबाद। ग्राम राजारामपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का नवीनीकरण गुडलक इंडिया लिमिटेड ने सीएसआर फंड से कराया है। इसमें लगभग 25 लाख रुपये की लागत आई है। नवीनीकरण कार्य के अंतर्गत भवन की मरम्मत, पेंटिंग, फर्श निर्माण, विद्युत व्यवस्था, शौचालय, पेयजल सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं का विकास कराया गया। केंद्र के नए स्वरूप से बच्चों एवं महिलाओं को स्वच्छ एवं बेहतर वातावरण में सेवाएं प्राप्त होंगी।
विज्ञापन

गांव प्रधान मुस्कान देवी व ग्रामीणों ने इस सामाजिक कार्य की सराहना करते हुए कंपनी प्रबंधन का आभार व्यक्त किया। लोगों ने कहा कि इस प्रकार के जनहित कार्य ग्रामीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रधान पति निर्मल सिंह ने कहा कि कंपनी द्वारा कराया गया यह कार्य गांव के बच्चों और महिलाओं के लिए बेहद लाभदायक सिद्ध होगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इसी प्रकार कंपनियां गांवों में जनसहयोग व विकास कार्यों में अपनी भागीदारी निभाती रहेंगी।
कंपनी के डायरेक्टर शंभुनाथ व अनिल नेगी ने बताया कि कंपनी सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के तहत शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला-बाल विकास से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाना कंपनी की प्राथमिकताओं में शामिल है। आगे भी ऐसे जनहित कार्य निरंतर जारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें