फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनंत मिश्रा के खिलाफ चार्जशीट से हड़कंप

Tue, 26 Jul 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
विज्ञापन
कोर्ट
विज्ञापन
यूपी के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री अनंत कुमार मिश्रा उर्फ अंटू मिश्रा की चार्जशीट के साथ ही एनआरएचएम घोटाले के अन्य मामलों में फंसे आरोपी भी टेंशन में आ गए हैं। इनमें से ज्यादातर आरोपी सीएमओ स्तर के हैं। इन लोगों को टेंशन इस बात की है कि कहीं अनंत मिश्रा के साथ ही उनका नाम भी इस चार्जशीट में शामिल न हो।
विज्ञापन


दूसरी ओर सूत्रों की मानें तो अनंत कुमार मिश्रा की इस चार्जशीट की बाबत यूपी पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने भी अनंत मिश्रा केस की चार्जशीट सीबीआई से मांगी है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।


सोमवार को एनआरएचएम घोटाले से संबंधित दो मामलों की सुनवाई गाजियाबाद सीबीआई विशेष कोर्ट में थी। घोटाले में फंसे कई आरोपी कोर्ट में पेश हुए थे। इनमें से कुछ ऐसे भी थे जोकि अंटू मिश्रा की चार्जशीट से संबंधित पूछताछ करते नजर आए।
विज्ञापन


उनके अधिवक्ता भी सीबीआई कोर्ट के बाबू और पेशकार से चार्जशीट की बाबत पूछताछ करते दिखे। कई आरोपियों के अधिवक्ता इस चार्जशीट की कापी मिलने की बाबत भी पूछताछ कर रहे थे।


बता दें कि दस हजार करोड़ के चर्चित एनआरएचएम घोटाले के एक मामले में यूपी के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री अनंत कुमार मिश्रा उर्फ अंटू मिश्रा के अलावा उनके माता-पिता के खिलाफ सीबीआई ने चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी है। चार्जशीट पर संज्ञान के लिए कोर्ट ने 23 अगस्त की तारीख नियत कर रखी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें