फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद में मिला आनंद विहार-लालकुआं एक्सप्रेस का स्टॉपेज

Fri, 12 Aug 2016 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : demo pic
विज्ञापन
आनंद विहार-लालकुआं के बीच शुरू की जाने वाली द्वि-साप्ताहिक ट्रेन से गाजियाबाद और हापुड़ के यात्रियों को भी फायदा मिलेगा। दोनों स्टेशनों पर इस ट्रेन का स्टॉपेज दिया गया है। 13 अगस्त को लालकुआं जंक्शन से इस ट्रेन को पहली बार रवाना किया जाएगा। त्योहारों के सीजन से ठीक पहले शुरू की गई इस नई ट्रेन का लाभ लोगों को त्योहारी सीजन में होगा।
विज्ञापन



रेलवे अधिकारियों के मुताबिक लालकुआं-आनंद विहार-लालकुआं इंटरसिटी एक्सप्रेस सप्ताह में दो फेरे लगाएगी। ट्रेन संख्या-15059, 16 अगस्त से हर मंगलवार और बृहस्पतिवार सुबह सुबह 4:30 बजे लालकुआं से चलेगी और उसी दिन सुबह 11 बजे आनंद विहार टर्मिनल पर पहुंच जाएगी।

उसी दिन ट्रेन संख्या-15060 दोपहर 2:05 बजे आनंद विहार से रवाना होगी और उसी दिन रात 8:55 बजे लालकुआं पहुंच जाएगी। इस ट्रेन में एक एसी चेयरकार, 9 जनरल सेकेंड क्लास, छह चेयरकार और दो सेकेंड क्लास/लगेज कोच होंगे। नार्दर्न रेलवे के सीपीआरओ नीरज शर्मा का कहना है कि यह ट्रेन गाजियाबाद, हापुड, अमरोहा, मुरादाबाद, पीपल सना, काशीपुर, बाजपुर, गुलर भोज, रूद्रपुर सिडकुल हाल्ट पर भी रुकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें