सिकंदराबाद मृतिका सुशीला देवी का फाइल फोटो
सिकंदराबाद। नगर के दनकौर रोड पर सोमवार की सुबह सैर के पर निकली वृद्धा अज्ञात वाहन चपेट में आ गई। हादसे में उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी लेते हुए जांच पड़ताल की। वहीं, परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।
श्याम कुमार ने बताया कि उनकी माता सुशीला देवी (75) रोज की भांति सोमवार की सुबह 4:30 बजे अन्य महिलाओं के साथ टहलने के लिए घर से निकली थीं। उनकी साथी महिलाएं उनसे कुछ आगे चल रही थीं, जबकि वह पीछे रह गई।
इस दौरान दनकौर रोड पर हीरा कॉलोनी के सामने पीली कोठी के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस, परिवार के लोग उन्हें उपचार के लिए सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।