फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: तहरीर देने के 19 दिन बाद दर्ज हुई बुजुर्ग से ठगी की प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
कौशांबी। वैशाली सेक्टर दो सी निवासी 72 वर्षीय मधुसूदन विजयवर्गीय के साथ हुई साइबर ठगी का मामला पुलिस ने तहरीर दिये जाने के 19 दिन बाद दर्ज किया है। बुजुर्ग के साथ दिसंबर 2025 में 98 हजार रुपये की ठगी हुई थी। सात फरवरी को उन्होंने थाने में तहरीर दी। 26 फरवरी को पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन


बुजुर्ग ने बताया कि 27 दिसंबर 2025 को उन्होंने एक प्रतिष्ठित फूड डिलीवरी एप के ग्राहक सेवा हेल्पलाइन पर कॉल की थी। फोन पर बात कर रहे व्यक्ति ने खुद को कस्टमर केयर अधिकारी बताया और रुपये रिफंड कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद उनकी यूपीआई आईडी के जरिये बैंक खाते से एक ही बार में 98 हजार रुपये आदित्य पहान नामक व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर कर दिए। इसके अलावा कई अन्य बार साइबर ठग ने रुपये निकालने का प्रयास किया लेकिन असफल रहा। इसकी शिकायत उन्होंने सात फरवरी को पुलिस से लिखित तौर पर की थी। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि जिस बैंक खाते में रुपये भेजे गए हैं उसकी जानकारी बैंक से मांगी गई है। प्राथमिकी दर्ज होने में देरी क्यों हुई इसकी जांच की जाएगी। लापरवाही सामने आने पर रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें