फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: धमाका हुआ...गहरी नींद में सोता रहा खुफिया तंत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
राहुल सिंह
विज्ञापन

इंदिरापुरम। जिले में लगातार सामने आ रही गंभीर घटनाओं ने आईबी, एलआईयू और स्थानीय पुलिस के खुफिया तंत्र की सक्रियता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वसुंधरा चौकी पर हुए धमाके के पांच दिन बाद भी जांच एजेंसियां घटना का खुलासा नहीं कर पाई हैं। हैरानी की बात यह है कि घटना से पहले न तो स्थानीय पुलिस को कोई भनक लगी और न ही खुफिया तंत्र कोई इनपुट जुटा सका। घटना के बाद जांच और पूछताछ का दौर जारी है, लेकिन अब तक कोई ठोस नतीजा सामने नहीं आया है।
यह पहला मामला नहीं है, जब गाजियाबाद में किसी बड़ी घटना से पहले खुफिया एजेंसियों को भनक नहीं लगी। इससे पहले लाजपत नगर में हुए धमाके में चार लोगों की जान चली गई थी। इस मामले में भी विस्फोटक सामग्री जमा किए जाने की जानकारी समय रहते सामने नहीं आ सकी। वहीं, कौशांबी में पाकिस्तान के लिए जासूसी का मामला सामने आने के बाद स्थानीय पुलिस की सूचना व्यवस्था पर सवाल उठे थे। जिले में छह महीने से अधिक समय से आरोपी जासूसी करके पाकिस्तान भेजने का काम कर रहे थे। वहीं, इस बार भी ऐसा ही हुआ कि खुफिया तंत्र हर बार की तरह गहरी नींद में सोता रहा। स्थानीय पुलिस के अलावा एलआईयू भी पूरी तरह से फेल साबित रहा, जो हमेशा की तरह बड़ी घटना होने के बाद एक्टिव होता है। लोगों का कहना है कि एलआईयू के अधिकारी व कर्मचारी केवल धरना प्रदर्शन की जानकारी एकत्रित करते हुए ही नजर आते हैं। इसके लिए वह धरना प्रदर्शन स्थल पर ही एक्टिव दिखते हैं, लेकिन जिले में इस तरह की बड़ी घटना से पहले ये लोग एक्टिव नहीं दिखते हैं।
विज्ञापन



केस-1
कौशांबी में जासूसी का नेटवर्क सामने आने से मचा था हड़कंप

गाजियाबाद के कौशांबी क्षेत्र में पाकिस्तान के लिए जासूसी करने का मामला सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया था। जांच में आरोपियों पर संवेदनशील स्थानों की रेकी करने और फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजने के आरोप सामने आए थे। मामले में कई आरोपियों की गिरफ्तारी हुई थी। ये गिरफ्तारी कौशांबी पुलिस ने रुटीन चेकिंग के दौरान की थी, जब एक बाइक पर तीन युवकों को आता देख रोका और पूछताछ की तो पता चला कि वह लोग कैमरा लगाते हैं। जब सख्ती से पूछताछ हुई तो पता चला कि वह छह महीने से अधिक समय से पाकिस्तान के शहजाद भट्टी के इशारे पर दिल्ली कैंट, सोनीपत समेत रेलवे स्टेशन पर कैमरे लगाकर सीधे जासूसी पाकिस्तान से हो रही थी। इसके लिए उन्हें पांच हजार रुपये मिलते थे। पुलिस ने कड़ी दर कड़ी इस मामले में 25 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। वहीं, छह महीने तक आईबी, एलआईयू और थाना का खुफिया तंत्र को इसकी भनक तक नहीं लगी थी। इसमें भी लोकल इंटेलिजेंस पूरी तरह से फेल साबित हुआ था।
विज्ञापन

-

केस-2
लाजपत नगर धमाके में गई थी चार लोगों की जान

साहिबाबाद थाना क्षेत्र के लाजपत नगर में रामलीला के लिए रावण का पुतला तैयार करने के दौरान हुए धमाके ने पूरे इलाके को दहला दिया था। विस्फोट इतना तेज था कि इसकी चपेट में आकर कई लोग घायल हो गए थे। हादसे में ठेकेदार समेत चार लोगों की मौत हो गई थी। घटना के बाद विस्फोटक सामग्री के इस्तेमाल और उसके भंडारण को लेकर कई सवाल उठे थे। इतनी बड़ी घटना से पहले पुलिस और खुफिया तंत्र को इसकी भनक नहीं लगना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।

- पुलिस हमेशा एक्टिव रहती है। वसुंधरा चौकी के मामले में भी लगातार पूछताछ की जा रही है। ऋजुल, डीसीपी ट्रांस हिंडन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें