मोदीनगर। ऊर्जा निगम की टीम ने मंगलवार को निवाड़ी रोड पर छापे की कार्रवाई की। टीम ने सात स्थानों पर विद्युत चोरी पकड़ी। इन स्थानों पर कटिया डालकर और स्वीकृत भार से अधिक बिजली खपत मिली।
ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि निवाड़ी रोड विद्युत चोरी की जानकारी मिल रही थी। मंगलवार को टीम बनाकर छापेमारी की गई। इस दौरान कुल सात मकानों और दुकानों में विद्युत चोरी पकड़ी गई। घरेलू कनेक्शन पर व्यावसायिक कार्य होता पाया गया। ऊर्जा निगम की ओर से सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।