गाजियाबाद। नगर कोतवाली क्षेत्र के डासना गेट इलाके में सोमवार को सराफ की दुकान के ऊपर बने स्थान पर कर्मचारी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
एसीपी नगर कोतवाली उपासना पांडेय ने बताया कि मृतक की पहचान 38 वर्षीय अंकित वर्मा के रूप में हुई है। वह मूलरूप से मेरठ के थाना किला परीक्षितगढ़ क्षेत्र के बड़ा गांव का रहने वाला था। वर्तमान में डासना गेट क्षेत्र की पक्की मोरी कॉलोनी में रह रहा था। अंकित दिल्ली गेट स्थित कृष्णा ज्वेलर्स पर कर्मचारी था।
सोमवार को दुकान मालिक दीपक गुप्ता ने डासना गेट चौकी पहुंचकर पुलिस को सूचना दी कि दुकान के ऊपर बने स्थान पर कर्मचारी अंकित ने फंदा लगा लिया है। एसीपी के मुताबिक अंकित ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसकी जानकारी अभी नहीं मिल सकी है। परिजनों और दुकान पर काम करने वाले अन्य कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है।