फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: अमित चौधरी प्रकरण ने पकड़ा तूल, थाने में पिटाई का वीडियो वायरल

विज्ञापन
नगर पंचायत कर्मचारी अमित चौधरी की मौत के मामले में निवाड़ी थाने पर प्रदर्शन करते अंतराष्ट्रीय जा
विज्ञापन
मोदीनगर। पुलिस हिरासत से भागते समय ट्रक की चपेट में आए निवाड़ी के कस्बा पतला निवासी अमित चौधरी की मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। सोमवार को उनकी तेरहवीं के बाद गांव में आयोजित पंचायत में अंतरराष्ट्रीय जाट संसद के पदाधिकारियों और ग्रामीणों ने आंदोलन का एलान कर निवाड़ी थाने का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने दोषी पुलिसकर्मियों को बर्खास्त कर गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन

इसी बीच, थाने में अमित की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और पुलिस पर सवाल गहरा गए हैं। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी इस वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।

35 वर्षीय अमित चौधरी नगर पंचायत पतला में संविदाकर्मी थे। सात अप्रैल की रात करीब 12 बजे पुलिस हिरासत में मुरादनगर सीएचसी से भागने के दौरान वह ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। गाजियाबाद के नेहरूनगर स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 12 अप्रैल को उनकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन


इस प्रकरण में सोमवार को हुई पंचायत में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस ने अमित को हिरासत में बेरहमी से पीटा। इसके चलते उनकी हालत बिगड़ी और अस्पताल ले जाना पड़ा। पुलिस की कथित थर्ड डिग्री से बचने के लिए ही उसने भागने की कोशिश की। पंचायत के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण अंतरराष्ट्रीय जाट संसद के अध्यक्ष मनु चौधरी के नेतृत्व में निवाड़ी थाने पहुंचे और नारेबाजी की।
प्रदर्शनकारियों ने मामले की सीबीआई जांच, आरोपी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी और बर्खास्तगी की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर अनिश्चितकालीन आंदोलन किया जाएगा। करीब एक घंटे तक चले हंगामे के बाद एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया।


मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
आंदोलनकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम एसीपी को ज्ञापन सौंपते हुए आरोप लगाया कि पुलिस ने निर्दोष युवक को उठाकर पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गई। यह भी आरोप लगाया कि मामले को हादसा दिखाकर दोषियों को बचाने की कोशिश की जा रही है। ज्ञापन में सीबीआई जांच और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई।


चार पुलिसकर्मी किए जा चुके निलंबित
घटना के बाद डीसीपी ग्रामीण जोन ने लापरवाही के आरोप में चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया था। वहीं, मृतक के पिता सुभाष चौधरी की तहरीर पर अज्ञात पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है।

अमित के पिता की तहरीर पर अज्ञात पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की विवेचना जारी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


-भास्कर वर्मा, एसीपी मोदीनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें