फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला-इंटरसिटी की चपेट में आने से जीजा-साले की मौत

Tue, 08 Nov 2016 01:05 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादनगर
विज्ञापन
एक घंटा रुकी रही पैसेंजर ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
धुंध के कारण गंगनहर स्थित रेलवे पुल के पास अंबाला इंटरसिटी एक्सप्रेस की चपेट में आकर जीजा-साले की मौत हो गई है। परिजनों की आर्थिक हालत कमजोर होने के कारण कालोनी के लोगों ने चंदा कर उनके शव दफनाए हैं। 
विज्ञापन


मूलरूप से पश्चिम बंगाल जनपद बलरामपुर के वीरपुर समेरा गांव निवासी समसुल्ला (30)पुत्र अनवर हाईवे स्थित चर्च कपाउंड कालोनी स्थित मस्जिद महमूदिया गली नंबर दो में किराए के मकान में पत्नी सलीना, बेटे तौसीफ (9), आयान (3) और बेटी सना (7) के साथ रहता था।

समसुल्ला के साथ उसका साला इसहाक (18) पुत्र सुल्तान निवासी जनपद जनादपुर गुवाल पकोड सिंगनाथ गांव भी रहता था। चिनाई मिस्त्री के साथ मजदूरी कर जीजा साले घर का खर्च चलाते थे। रविवार दोपहर करीब ढाई बजे समसुल्ला और इसहाक जलालाबाद गांव के पास बेर खाने गए थे।
विज्ञापन


इसी दौरान गंगनहर पुल के पास रेलवे ट्रैक पार करते वक्त गाजियाबाद की ओर से आ रही अंबाला इंटरसिटी एक्सप्रेस की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौत हो गई। शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश की।

इस बीच राहगीर ने पुलिस को सूचना दी कि गंगनहर के पास दो लोगों के शव पड़े हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त का प्रयास किया। रेलवे ट्रैक पर टूटे मोबाइल में मिले सिम को दूसरे मोबाइल डाला गया, उसमें मिले नंबरों पर संपर्क कर पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना दी।

परिजनों मौके पर पहुंचे और उनकी पहचान की। मृतकों के परिवार में कोहराम मचा है। लोगों का कहना है कि अंदेशा है कि यह हादसा आसमान में फैली धुंध के कारण हुआ है। हालांकि प्रत्यक्षदर्शी न होने के कारण इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। उधर, एसओ आरपी शर्मा ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर हादसे की रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें