अमर उजाला फाउंडेशन और स्वास्थ्य विभाग इस बार गौड़ कास्केड्स सोसाइटी के रेजीडेंट्स के साथ मिलकर रक्तदान शिविर का आयोजन कर रहे हैं। रविवार 7 अगस्त को लगने वाले इस शिविर में सभी व्यक्ति रक्तदान कर मानवता से अपनी दोस्ती को मजबूत कर सकते हैं।
गौड़ कास्केड सोसाइटी के रहने वाले अनुज शर्मा अपने पचास साथियों के साथ मिलकर इस शिविर का आयोजन कर रहे हैं। यह शिविर सात अगस्त रविवार को फ्रेंडशिप डे के दिन सुबह नौ बजे से शाम तीन बजे तक चलेगा।
सोसाइटी में लगने वाले इस शिविर में गौड़ कास्केड्स सोसाइटी के रेजीडेंट्स के अलावा राजनगर एक्सटेंशन की अन्य सोसाइटीज के सदस्य भी उत्साह दिखा रहे हैं। नीरज शर्मा ने बताया कि अपनी सोसाइटी के अलावा आसपास की सभी सोसाइटीज के लोगों को व्हाट्सएप के जरिए रक्तदान करने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
इसमें विशेष रूप से गोपाल दीक्षित, ज्ञानवर्धन सिंह, मधुसूदन, विनोद धींगरा और संजीव मलिक का विशेष सहयोग रहेगा। ब्लड बैंक प्रभारी ने बताया कि ब्लड डोनेशन करने से किसी प्रकार की कमजोरी नहीं आती और रक्तदान के समय शरीर से जितना खून लिया जाता है वह 24 से 72 घंटे में बन जाता है।
रक्तदान से जुड़ी जानकारियां
- रक्तदान करने से पहले किसी प्रकार का नशा न करें
- रक्तदान से पहले अगर किसी प्रकार की दवा का सेवन किया है तो इसकी जानकारी दें
- रक्तदान के लिए कम से 50 किलोग्राम वजन और 12.30 हीमोग्लोबिन होना चाहिए