दिवाली का मजा दोगुना करने के लिए अमर उजाला ने शॉपिंग फेस्टिवल में ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। फेस्टिवल में ग्राहकों को स्क्रैच कूपन या लकी ड्रा कूपन के जरिए आकर्षक उपहार दिए जा रहे हैं। कार्निवल में ग्राहकों को सेलिब्रेटी से भी मिलने का मौका मिलेगा।
अमर उजाला की ओर से प्रतिवर्ष दिवाली के मौके पर शॉपिंग फेस्टिवल आयोजित किया जाता है। रोजाना हजारों की संख्या में ग्राहक कार्निवल में शामिल नामी प्रतिष्ठानों के शोरूम में खरीददारी कर रहे हैं।
रमते राम रोड स्थित क्लासिक डिकोर के ओनर मनोज सिंघल ने बताया कि स्कीम का लाभ लेने के लिए ग्राहक काफी संख्या में शोरूम पहुंच रहे हैं। जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है। राकेश मार्ग स्थित जेकेएम लीला होंडा के ओनर योगेश सलूजा ने बताया कि शॉपिंग करने पर मिल रहे स्क्रैच कार्ड या लकी ड्रा कूपन स्कीम की वजह से ग्राहक काफी उत्साहित हैं।
कार्निवल की बड़ी खासियत यह है कि इसमें ग्राहकों को ढेरों उपहार के साथ फिल्म एक्ट्रेस से मिलने का मौका भी दिया जाएगा। इस फेस्टिवल शॉपिंग में सहभागी प्रतिष्ठानों में यशोदा अस्पताल, रोहन मोटर्स, सेठी ग्रुप, ब्रिस्टल बैंक्वेट, प्रचार आउटडोर, वीजी सेल्स, बिंदल, केडी ऑडियो विजन, फ्लोर एंड फर्निशिंग, क्रॉफ्ट डिस्ट्रीब्यूटर, रतनदीप, जेकेएम लीला होंडा, संगम होंडा, सम्राट यामाहा, गणपति हाईटेक डिस्ट्रीब्यूटर, त्वम, लिविन, जीएस टीवीएस, अपोहन धूप, ओम निकेत एलजी शॉपी, गुडलक, मंगलदीप, रामनाथ मनोज कुमार, पिंडी रेस्टोरेंट, ड्रिजलिंग लैंड, सिद्ध कैटरर्स, साई सेल्स, स्टार एशिया, सुमन बजाज, वैलेंटाइन किचन वर्ल्ड, रिनोल्ट गाजियाबाद, साड़ी महल, यूपी क्रॉकरी, मिस्टर ब्राउन बेकर, क्लासिक डेकोर, सुप्र्रीम फर्नीचर और दिनेश नगर शामिल हैं।