फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला रक्तदान शिविर में उमड़ी भीड़

Mon, 08 Aug 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन के महादान अभियान के तहत रविवार को राजनगर एक्सटेंशन की गौड़ कास्केड्स सोसायटी में रक्तदान शिविर लगाया गया। सोसायटी के  रेजिडेंट्स और एमएमजी ब्लड बैंक के सहयोग से लगे इस कैंप में 62 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ।
विज्ञापन


एक्सटेंशन की सोसायटी के साथ ही राजनगर, शास्त्रीनगर, मुरादनगर जैसे दूर दराज कॉलोनियों से लोग रक्तदान करने पहुंचे। महिलाओं ने भी बढ़ चढ़ कर रक्तदान किया। कैंप का उद्घाटन बागपत के न्यायाधीश पीयूष पांडेय ने किया।

उन्होंने कैंप में रक्तदान करने वाले लोगों को प्रोत्साहित किया। बता दें कि अमर उजाला फाउंडेशन का यह 23वां कैंप था। कैंप लगाने में गौड़ कास्केड्स सोसायटी के रेजिडेंट्स अनुज शर्मा, विनोद धींगड़ा, ज्ञानवर्धन सिंह, विनोद तेजवानी, अरुणा खन्ना, मधुसूदन भारद्वाज, सागर शर्मा, बृजेश मिश्र प्रदीप महाजन, सुनील बजाज, पीयूष गौड़, विभू, संजीव मलिक, गिरीश मलिक, तुषार, अभय कुमार, रेनू सहगल, पूर्णिमा टिक्कू, अजय शर्मा व विक्रांत का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन


इसके साथ ही राजनगर एक्सटेंशन एओए फेडरेशन के अध्यक्ष प्रमोद धनकड़, सचिव गिरीश सारस्वत, धर्मेंद्र चौधरी, गजेंद्र आर्या, वीरेंद्र इंदोलिया का भी सहयोग रहा। इनके साथ ही एमएमजी जिला अस्पताल की ओर से डा. एके दुआ, डा. तोमर, डा. विनोद कुमार,  योगेंद्र सिंह, मोनेंदर, आसिफ, विकास, शशांक आदि शिविर में मौजूद रहे।

रक्तदान करने पहुंचे दंपति का किया सम्मान
अमर उजाला में रक्तदान की खबर पढ़कर राजनगर से शलभ अग्रवाल अपनी पत्नी के साथ कैंप में रक्तदान करने पहुंचे। रक्तदान के लिए इतनी दूर से दंपति के पहुंचने पर गौड़ कास्केड्स सोसायटी के लोगों ने उन्हें बुके देकर सम्मानित किया।

रक्तदान करने कोई पहली बार पहुंचा तो कोई 8वीं बार
रक्तदान के प्रति युवा और वयस्कों के साथ ही महिलाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। शिविर में कई लोग ऐसे थे जो पहली बार रक्तदान करने पहुंचे थे, बहुत से ऐसे भी रहे जो लगातार रक्तदान करते हैं।

रक्तदान कर खुद पर गर्व होता है। पूर्व में रक्तदान को लेकर भ्रम में रहता था लेकिन पिछले दो वर्षों से रक्तदान कर रहा हूं। यह तीसरी बार है जब मैं रक्तदान कर रहा हूं। -विनोद ढींगड़ा

मैं भी अब तक तीन बार रक्तदान कर चुका हूं। आज तक मुझे रक्तदान करने के बाद कभी कोई समस्या नहीं हुई। ऐसे में मैं औरों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करता हूं। -अनुज शर्मा
विज्ञापन


पिछले कई वर्षों से रक्तदान कर रहा हूं। अमर उजाला ने मुझे आठवीं बार रक्तदान करने का मौका दिया। मैं इसका शुक्रगुजार हूं। -गिरीश मलिक

पहले मुझे रक्तदान के बारे में बहुत भ्रम था जो अमर उजाला ने दूर कर दिया। पहली बार मैंने रक्तदान किया है। -मधुसूदन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें