फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में बंद टीआई-टू का ट्रांसफर: दुष्कर्म के मामले में गया था जेल, जानकारी होने पर निगम मुख्यालय में मची खलबली

Sat, 22 Aug 2026 09:05 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के मामले में जेल में बंद टीआई ( टैक्स इंस्पेक्टर) टू अमन का तबादला कर दिया गया। मामला जानकारी में आने के बाद नगर निगम मुख्यालय में खलबली मची है। हालांकि इस मामले पर अभी कोई भी कुछ भी खुलकर बोलने से बच रहा है।
विज्ञापन
तबादला आदेश - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के मामले में जेल में बंद टीआई ( टैक्स इंस्पेक्टर) टू अमन का तबादला कर दिया गया। मामला जानकारी में आने के बाद नगर निगम मुख्यालय में खलबली मची है। हालांकि इस मामले पर अभी कोई भी कुछ भी खुलकर बोलने से बच रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, अमन जैसल नाम के टीआई टू की ड्यूटी नगर निगम के सिटी जोन कार्यालय में चल रही थी। मई के शुरू सप्ताह में अमन के खिलाफ पॉक्सो और दुष्कर्म की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।16 मई को सिहानी गेट पुलिस ने अमन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसकी रिपोर्ट नगर निगम को भेजी गई तो उसको निलंबित भी कर दिया गया। विभागीय जांच भी उसके खिलाफ बैठा दी गयी। 

14 अगस्त को पांच जोन में तैनात 45 रिवेन्यू और टैक्स इंस्पेक्टर के तबादले की सूची जारी की। इस तबादला सूची में अमन का नाम भी लिखा गया है। तबादला सूची के अनुसार अमन को सिटी जोन से वसुंधरा जोन में भेजा गया। यह तबादला सूची ऐसे समय पर जारी हुई जब गृह और व्यावसायिक कर को लेकर नगर निगम के अफसरों की कार्यशैली पर तमाम सवाल उठाए जा रहे हैं। उधर लंबे समय से इन रेवेन्यू और टैक्स इंस्पेक्टरों के तबादले से नगर निगम में अंदरुनी चर्चाओं का बाजार गर्म है। कई इंस्पेक्टर्स ने तो अभी तक ड्यूटी जॉइन नहीं की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बारे में मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि मानवीय त्रुटि की वजह से ऐसा हुआ है। इसके रद्द करने का आदेश दोबारा जारी किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें