फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: प्लॉट पर कब्जे का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। गांव ईसापुर निवासी सीआरपीएफ के जवान कर्मवीर सिंह ने भूमाफिया पर गांव गदाना स्थित प्लॉट पर अवैध कब्जा करने और परिवार को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। जवान ने मामले की शिकायत जिलाधिकारी से की है।
विज्ञापन

गांव ईशापुर निवासी कर्मवीर सिंह के अनुसार वह 25 वर्षों से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में तैनात हैं। कर्मवीर सिंह वर्तमान में दिल्ली स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) में प्रतिनियुक्ति पर हैं। कर्मवीर ने बताया कि उन्होंने गांव गदाना में वर्ष 2018 में 396 वर्ग गज का प्लॉट खरीदा था। आरोप है कि कुछ लोगों ने प्लॉट अवैध कब्जा कर लिया है। आरोपी उन पर समझौते का दबाव बना रहे है। बात नहीं मानने पर आरोपी हथियारों के साथ कारों में आते हैं और परिवार को जान से मारने की धमकी देते हैं। उपजिलाधिकारी कोमल पंवार ने बताया कि मौका मुआयना किया गया। प्लॉट पर चल रहा निर्माण कार्य रोक दिया गया है। राजस्व टीम पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें