फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: छठ घाट विवाद में सभासद पर पिस्टल तानने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। छठ महापर्व पर लोनी के नवीन कुंज स्थित घाट पर विवाद हो गया। आरोप है कि नगर पालिका के वार्ड सभासद पर एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर उस पर पिस्टल तानने का आरोप है। साथ ही बिहार के लोगों को घाट पर पूजा नहीं करने देने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर सभासद, उसके बेटे और सात अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

नवीन कुंज कॉलोनी निवासी सुनील कुमार झा की ओर से पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार सुबह करीब नौ बजे लोग छठ घाट पर तैयारियां कर रहे थे। उसी दौरान वार्ड-31 के सभासद जगत सिंह गुर्जर अपने बेटे अंकित और सात अन्य लोगों के साथ पहुंचे।
आरोप है कि उन्होंने गाली-गलौज करते हुए सुनील को थप्पड़ मारा और उन पर पिस्टल तान दी। लोगों के जुटने पर बिहार के लोगों को पूजा नहीं करने देने की धमकी दी गई।
विज्ञापन

कपिलेश्वर सिन्हा, उनके दो बेटों और पूजा समिति के सदस्यों को भी जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। एसीपी लोनी रामकिशन ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
वहीं, सभासद जगत सिंह गुर्जर ने आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उन्होंने नवीन छठ कुंज समिति के पदाधिकारियों की जांच कराने की भी मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें