फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: युवक को बंधक बनाकर पीटने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
साहिबाबाद। टीला मोड़ थाना क्षेत्र के भोपुरा लाल गेट के पास वाहन चालकों द्वारा एक युवक को बंधक बनाकर पीटने का मामला सामने आया है। पीड़ित की मां की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
डीएलएफ कॉलोनी निवासी गुलिस्ता ने बताया कि 13 अगस्त को उनका बेटा मोहम्मद साहिल किसी काम से भोपुरा लाल गेट गया था। वहां खड़े कुछ वाहन चालकों से उसकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि कहासुनी बढ़ने पर वाहन चालकों ने साहिल को पकड़ लिया, उसे बांध दिया और बेरहमी से पीटा, जिससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों को आता देख आरोपी युवक को छोड़कर भाग गए। परिजनों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।
एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर टीला मोड़ थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और वाहनों के नंबरों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें