फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मानसिक रूप से कमजोर भाई से धोखाधड़ी, मकान हड़पने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन थानाक्षेत्र के राजेंद्र नगर में एक मानसिक रूप से कमजोर युवक से धोखाधड़ी कर उसका मकान अपने नाम करवाने का मामला सामने आया है। युवक के बड़े भाई समेत 10 लोगों पर यह आरोप लगे हैं। पुलिस ने दस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

राजेंद्र नगर सेक्टर-दो निवासी संजीव गुप्ता ने पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि उनकी मां चांद गुप्ता ने मार्च 2019 में एक पंजीकृत वसीयत बनाई थी। मां की अगस्त 2025 में मौत हो गई थी।
वसीयत के अनुसार, मकान छोटे बेटे मनीष गुप्ता का था। मनीष के मानसिक रूप से अस्वस्थ होने के कारण मकान संजीव की अनुमति के बिना बेचा नहीं जा सकता था। वसीयत में बड़े बेटे दीपक गुप्ता को मकान से कोई हिस्सा नहीं दिया गया था। आरोप है कि दीपक गुप्ता ने मनीष को बहकाकर 25 मई को मकान की रजिस्ट्री उपहार के तौर पर अपने नाम करवा ली।
विज्ञापन

इसके बाद दीपक पर आरोप है कि उसने मकान पर कब्जा भी कर लिया है। सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस आयुक्त के निर्देश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसमें दीपक गुप्ता समेत दस लोगों को आरोपी बनाया गया है। सभी की जांच की जा रही है। जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें