फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कॉमन एरिया में टीन शेड बनाने का आरोप, शिकायत पर कार्रवाई नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। वसुंधरा सेक्टर-11 स्थित अजपा द्रोणगिरी सोसायटी में एक मकान के सामने कॉमन एरिया में कुछ निवासियों पर निजी इस्तेमाल के लिए अस्थायी टीन शेड बनाने का आरोप लगा है। इस संबंध में निवासी विजय कुमार ने सोसायटी प्रबंधन और आवास विकास परिषद से शिकायत की है। आरोप है कि सोसायटी के कुछ पदाधिकारियों की मिलीभगत से निर्माण कराया गया है।
विज्ञापन

निवासी विजय कुमार का आरोप है कि उन्होंने सोसायटी इंचार्ज अनिल शर्मा और आवास विकास परिषद के अधिशासी अभियंता सहित कई अधिकारियों से शिकायत कर टीन शेड हटवाने की मांग की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। वहीं, दो फरवरी 2026 को आवास विकास परिषद की ओर से जारी जवाब में बताया गया कि तकनीकी टीम ने मौके का निरीक्षण किया था। निरीक्षण में कॉमन एरिया में वाहनों के लिए अस्थायी टीन शेड बना मिला। परिषद ने इसे अपार्टमेंट एक्ट के तहत सोसायटी का आंतरिक मामला बताते हुए कार्रवाई की जिम्मेदारी समिति के अध्यक्ष और सचिव पर बताई है। वहीं, इस मामले में आवास विकास परिषद के अधिशासी अभियंता निखिल माहेश्वरी का कहना है कि पूर्व में शिकायत के बाद टीम को भेजा गया था तो यह आपसी विवाद का मामला सामने आया था, यदि किसी के द्वारा स्थायी अवैध निर्माण होता है तो इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें