अल्लाबख्शपुर ओवरब्रिज में सड़क निर्माण कार्य शुरू करने से पूर्व पूजन करते अधिकारी। स्रोत संस्था
गढ़मुक्तेश्वर। राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर अल्लाबख्शपुर अंडरपास का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। मेले से पहले अंडरपास शुरू होने की उम्मीद है। इससे हजारों वाहन चालकों और राहगीरों को जाम की समस्या से राहत मिलेगी।
पूर्व सांसद कुंवर दानिश ने क्षेत्र में लगातार हो रही सडक़ दुर्घटनाओं और यातायात समस्याओं को लेकर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को अवगत कराया था। इसके बाद केंद्र सरकार ने 34 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से अंडरपास निर्माण को मंजूरी दी थी।
एनएचएआई के परियोजना निदेशक अरविंद कुमार ने बताया कि गंगा दशहरा से पहले अंडरपास की दोनों साइड चालू करने का लक्ष्य रखा गया है। एक तरफ की सड़क पूरी तरह तैयार हो चुकी है, जबकि दूसरी ओर भी निर्माण सामग्री डालकर सड़क तैयार की जा रही है। संवाद