जेएमएस में आयोजित फेयरवैल पार्टी के विजेता छात्र व शिक्षक। संवाद
हापुड़। जेएमएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में शुक्रवार को विदाई समारोह का आयोजन हुआ। इसमें छात्र-छात्राओं ने रंगारंग व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। हर्षित को मिस्टर फ्रेशर और खुशी को मिस फ्रेशर चुना गया।
मुख्य अतिथि संस्थान के सचिव डॉ. रोहन सिंघल, मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. आयुष सिंघल, डायरेक्टर जनरल प्रो. सुभाष गौतम, प्राचार्य डॉ. धीरज सैनी ने दीप प्रज्वलित कर किया। अतिथियों ने बताया कि फेयरवेल पार्टी का मुख्य उद्देश्य सीनियर्स को उनके कॉलेज जीवन की स्नातक स्तर की पढ़ाई पूर्ण करने पर बधाई देना और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं देना है।
कार्यक्रम के अंत में सांस्कृतिक क्लब की अध्यक्ष अंकिता शर्मा ने निर्णायक मंडल द्वारा जारी परिणामों की घोषणा की। इसमें हर्षित शर्मा को मिस्टर फेयरवेल, खुशी को मिस फेयरवेल, पलक पवार व मानसी मिस बेस्ट पर्सनालिटी संयुक्त रूप से रही। वैभव बेस्ट पर्सनालिटी रहे।