महाभारत कथा के वीर योद्धा और कुंती के छठे पुत्र वीर कर्ण की कहानी पर रंगमंच के कलाकारों ने चरितार्थ की तो दर्शकों की आंखें नम हो गई। निर्देश रोहित त्रिपाठी के नेतृत्व में हिंदी भवन में अपस्टेज आर्ट ग्रुप दिल्ली के कलाकारों ने ‘महारथी’ का नाट्य मंचन किया।
कलाकारों ने महाभारत के पात्र दानी एवं वीर कर्ण की के जीवन को नाटक के माध्यम से मंचित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में हिंदी समिति के अध्यक्ष सतीश चंद गोयल, योगेश गर्ग, सुभाष गर्ग, कृष्ण मित्र व ललित जायसवाल का विशेष सहयोग रहा।