फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: गाजियाबाद में 20 नवंबर तक सभी निर्माण कार्यों पर रोक; कक्षा पांच तक की कक्षाएं चलेंगी हाइब्रिड मोड पर

Wed, 11 Nov 2026 11:00 PM IST
Akash Dubey माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद

सार

जिलाधिकारी ने 20 नवंबर तक जिले में निर्माण कार्यों पर रोक लगाई। कक्षा पांच तक हाइब्रिड मोड पर कक्षाएं चलाने के निर्देश दिए। यह कदम प्रदूषण रोकने हेतु है।
विज्ञापन
गाजियाबाद शहर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में 20 नवंबर तक सभी सरकारी और निजी निर्माण कार्यों पर रोक लगा दी गई है। इसके साथ ही कक्षा पांच तक कक्षाओं को जहां तक हो सके हाइब्रिड मोड पर कक्षाएं संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने बुधवार को ग्रैप-3 के निर्देशों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की और दिशानिर्देश जारी किए।

विज्ञापन
Trending Videos

बैठक में नगर निगम, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण, समस्त नगर पालिकाओं, आवास विकास परिषद, लोक निर्माण विभाग , पुलिस उपायुक्त यातायात, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी और उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण विभाग के अधिकारियों शामिल रहे। उन्होंने कहा कि 20 नवंबर तक निर्माण और ध्वस्तीकरण कार्यों पर प्रतिबंध लगा रहे इसका अनुपालन कराने के लिए संबंधित अधिकारी सतर्कता बरतें। इसके लिए पांच-पांच टीम गठित करने और नियमित निरीक्षण करने को कहा है। अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित निरीक्षण करते हुए को कहा है।
विज्ञापन

साथ ही यह भी कहा है कि अगर इन आदेशों का अनुपालन नहीं हुआ तो संबंधित विभाग के उच्च अधिकारियों की जिम्मेदारी निर्धारित करते हुए उनके विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने प्रदूषण को कम करने के लिए सड़कों की मैकेनिकल स्वीपिंग मशीनों से सफाई करने और स्प्रिंकलर जो वर्तमान में कार्य कर रहे उनकी संख्या बढ़ाकर दोगुनी करने को कहा है। उन्होंने शिक्षा विभाग को निर्देश दिए हैं कि जहां तक हो सके कक्षा पांच तक के विद्यालयों को हाइब्रिड मोड पर संचालित कराया जाए। इन सभी निर्देशों का कड़ाई से पालन करने को कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें