फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: डीएमई पर अलीगढ़ पुलिस की कार टैंकर से टकराई, उपनिरीक्षक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर बृहस्पतिवार सुबह रॉन्ग साइड में पहुंची अलीगढ़ पुलिस की कार और टैंकर की टक्कर हो गई। लालकुआं फ्लाईओवर के पास हुए हादसे में कार सवार उपनिरीक्षक की मौत हो गई, जबकि मुख्य आरक्षी, रिक्रूट सिपाही और एक युवक व उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस टीम दिल्ली से लापता युवक को लेकर अलीगढ़ लौट रही थी।
विज्ञापन

एसीपी उपासना पांडेय ने बताया कि मृतक उपनिरीक्षक उपेंद्र (50) मूल रूप से जनपद बागपत में रमाला थाना क्षेत्र स्थित गांव बासोली के रहने वाले थे। वह अलीगढ़ के मडराक थाने में तैनात थे। घायलों में मुख्य आरक्षी नरेंद्र, रिक्रूट सिपाही ऋतिक, लापता युवक आशू और उसके पिता सत्येंद्र शामिल हैं।
सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उपेंद्र ने दम तोड़ दिया। ऋतिक को कौशांबी स्थित यशोदा अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि अन्य घायलों को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन


लापता आशू की तलाश में दिल्ली गई थी टीम
अलीगढ़ के मडराक थाना क्षेत्र निवासी आशू पुत्र सत्येंद्र कई दिनों से लापता था। उसकी आखिरी लोकेशन दिल्ली में मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम उसके पिता सत्येंद्र को साथ लेकर उसकी तलाश में दिल्ली गई थी। एसीपी नगर कोतवाली ने बताया कि आशू को तलाशने के बाद टीम उसके पिता सत्येंद्र के साथ मडराक लौट रही थी। सुबह करीब पांच बजे लालकुआं फ्लाईओवर के पास उनकी स्विफ्ट कार को टैंकर ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद टैंकर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। नगर कोतवाली पुलिस ने टैंकर कब्जे में ले लिया है। अभी थाने में तहरीर नहीं दी गई है।

भटकने पर रॉन्ग साइड पहुंची कार
सूत्रों के अनुसार, दिल्ली से लौटते समय पुलिसकर्मियों को क्रॉसिंग रिपब्लिक के पास एक्सप्रेसवे से बाहर निकलना था, लेकिन वे आगे निकल गए। लालकुआं के पास पहुंचने पर उन्होंने कार को रॉन्ग साइड से वापस लेने का प्रयास किया। इसी दौरान दिल्ली की ओर से आ रहे टैंकर ने कार में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें