सोशल मीडिया पर हुई थी दोस्ती
कविनगर थाना क्षेत्र निवासी छात्रा के परिजनों ने 25 नवंबर को उनकी बेटी को बहला फुसलाकर ले जाने के मामले का मुकदमा दर्ज कराया था। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी वेव सिटी क्षेत्र के मानसरोवर पार्क निवासी अली सिद्दीकी उर्फ अली (22) है। पूछताछ में पता चला कि डेढ़ महीने पहले सोशल मीडिया के जरिये उसकी दोस्ती छात्रा से हुई थी। उसने मोनू नाम से अपनी आईडी बना रखी थी। बातचीत होने के बाद दोनों के बीच दोस्ती हो गई।
छात्रा को दिया था शादी का झांसा
प्रेम जाल में फंसाकर अली उर्फ मोनू ने छात्रा को शादी का झांसा दिया और घर से उसे अपने साथ ले गया। जहां उसने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस का कहना है कि छात्रा को बरामद करके उसका मेडिकल परीक्षण कराकर बयान दर्ज कराए गए हैं। मामले में पॉक्सो व दुष्कर्म की धारा बढ़ाकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
बाइक की नंबर से हुआ खुलासा
अली छात्रा को उसके घर से बाइक पर ले गया था। सीसीटीवी फुटेज में अली की बाइक कैद हो गई। परिजनों ने देखा कि बाइक अली नाम के व्यक्ति के नाम पर पंजीकृत है। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में गहनता से जांच कर आरोपी को पकड़ा तो इसका खुलासा हुआ।