फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: नाम बदलकर 10वीं की छात्रा से की दोस्ती, फिर दुष्कर्म की वारदात को दिया अंजाम; पुलिस ने दबोचा

Fri, 29 Dec 2023 09:03 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद के कविनगर में एक अली सिद्दीकी नाम के युवक ने 10वीं की छात्रा से दोस्ती की। कविनगर निवासी ने छात्रा से सोशल मीडिया पर दोस्ती की थी। पुलिस ने किशोरी को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कविनगर क्षेत्र में अली सिद्दीकी ने मोनू यादव बनकर 15 साल की 10वीं की छात्रा से दोस्ती की। इसके बाद आरोपी ने प्रेमजाल में फंसाकर छात्रा से दुष्कर्म किया। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने छात्रा को विश्वास में रखने के लिए अली से बदलकर अपना नाम मोनू रखा।

विज्ञापन
Trending Videos

सोशल मीडिया पर हुई थी दोस्ती
कविनगर थाना क्षेत्र निवासी छात्रा के परिजनों ने 25 नवंबर को उनकी बेटी को बहला फुसलाकर ले जाने के मामले का मुकदमा दर्ज कराया था। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी वेव सिटी क्षेत्र के मानसरोवर पार्क निवासी अली सिद्दीकी उर्फ अली (22) है। पूछताछ में पता चला कि डेढ़ महीने पहले सोशल मीडिया के जरिये उसकी दोस्ती छात्रा से हुई थी। उसने मोनू नाम से अपनी आईडी बना रखी थी। बातचीत होने के बाद दोनों के बीच दोस्ती हो गई।

छात्रा को दिया था शादी का झांसा
प्रेम जाल में फंसाकर अली उर्फ मोनू ने छात्रा को शादी का झांसा दिया और घर से उसे अपने साथ ले गया। जहां उसने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस का कहना है कि छात्रा को बरामद करके उसका मेडिकल परीक्षण कराकर बयान दर्ज कराए गए हैं। मामले में पॉक्सो व दुष्कर्म की धारा बढ़ाकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

बाइक की नंबर से हुआ खुलासा
अली छात्रा को उसके घर से बाइक पर ले गया था। सीसीटीवी फुटेज में अली की बाइक कैद हो गई। परिजनों ने देखा कि बाइक अली नाम के व्यक्ति के नाम पर पंजीकृत है। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में गहनता से जांच कर आरोपी को पकड़ा तो इसका खुलासा हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें