गाजियाबाद। आने वाले तीन दिनों में जिले में भारी बारिश के चेतावनी के बाद प्रशासन की तरफ से अलर्ट जारी किया गया है। एडीएम वित्त अंजनी सिंह ने बताया कि माैसम विभाग ने 11 अगस्त तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दाैरान तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई है। ऐसे में इसे ध्यान रखते हुए लोगों की सुरक्षा को देखते हुए एडवाइजरी जारी की गई है। उन्होंने बताया कि कांवड़ यात्रा के चलते स्कूलों की पूर्व में छुट्टी की जा चुकी हैं। इसके साथ ही बुजुर्गों और बच्चों को इस दाैरान बाहर नहीं भेजने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही आपदा प्रबंधन विभाग को भी सक्रिय किया गया है।
सात अगस्त को हुई 26 एमएम बारिश
जानकारी के अनुसार माैसम विभाग ने सात अगस्त को करीब सात एमएम तक बारिश होने की संभावना जताई थी। माैसम विभाग के अनुसार इस दाैरान कई घंटे हुई लगातार बारिश के बाद 26 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है।