फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिसंबर से बदल जाएगा आला हजरत एक्सप्रेस का शेड्यूल

Sat, 30 Jul 2016 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : demo pic
विज्ञापन
भुज से बरेली के बीच चलने वाली आला हजरत एक्सप्रेस का शेड्यूल दिसंबर से बदल जाएगा। वाया गाजियाबाद, हापुड़ चलने वाली इस ट्रेन के संचालन के दिनों में परिवर्तन किया गया है।
विज्ञापन


नार्दर्न रेलवे ने एडवांस रिजर्वेशन कराने वाले यात्रियों के लिए नया शेड्यूल जारी कर दिया है। यानी दिसंबर में रिजर्वेशन कराने वालों को नए शेड्यूल की जानकारी रखनी होगी।

नार्दन रेलवे के सीपीआरओ नीरज शर्मा के मुताबिक बरेली-भुज आला हजरत एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या-14311) का संचालन तीन दिसंबर 2016 से बृहस्पतिवार, शुक्रवार और रविवार की बजाय मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को किया जाएगा।
विज्ञापन


इसकी वापसी वाली ट्रेन संख्या- 14312 का संचालन मंगलवार, बृहस्पतिवार और रविवार की बजाय हर सप्ताह सोमवार, मंगलवार और बृहस्पतिवार को किया जाएगा।

बरेली-भुज एक्सप्रेस की दूसरी ट्रेन (संख्या-14321) का संचालन 2 दिसंबर से सोमवार, मंगलवार, बुधवार और शनिवार की बजाय सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को किया जाएगा।

इसकी वापसी की ट्रेन संख्या-14322 भुज-बरेली एक्सप्रेस का संचालन 4 दिसंबर से प्रत्येक सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और शनिवार की बजाय रविवार, बुधवार, शुक्रवार और शनिवार को किया जाएगा।

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक ट्रेन चलने के चार महीने पहले ही रिजर्वेशन शुरू हो जाता है। ऐसे में नया शेड्यूल जारी कर इस ट्रेन के संबंधित स्टेशनों को जानकारी भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें