‘ह्यूमन वैल्यूज एंड प्रोफेशनल एथिक्स’ विषय पर एकेटीयू दो कॉलेजों में एफडीपी प्रोग्राम चलाएगा। इन दोनों कॉलेजाें में प्रदेश भर के सभी टेक्निकल कॉलेजों के टीचर्स जो इस विषय को पढ़ाते हैं, उन्हें अनिवार्य रूप से प्रोग्राम में सम्मिलित होना पड़ेगा।
स्टूडेंट्स के अंदर ह्मूमन वैल्यूज बढ़ाने के लिए एकेटीयू ने बीटेक कोर्स में यह सब्जेक्ट जोड़ा हुआ है। सब्जेक्ट के जरिए स्टूडेंट्स के अंदर समाज और राष्ट्र निर्माण करने के लिए प्रेरित किया जाता है। यह सब्जेक्ट पढ़ाने वाले टीचरों को अपडेट करने के लिए एकेटीयू एफडीपी प्रोग्राम शुरू करेगा।
यह प्रोग्राम दो भागों में होगा। पहला प्रोग्राम आरवी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी बिजनौर में 20 से 27 मई के बीच होगा जबकि दूसरा प्रोग्राम हिंदुस्तान कॉलेज ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी मथुरा में कराया जाएगा।
यह प्रोग्राम 24 से 31 मई के बीच होगा। टीचर्स को एफडीपी में शामिल होने से पहले रजिस्ट्रेशन कराना होगा। सभी कॉलेज ह्मूमन वैल्यूज सब्जेक्ट पढ़ा रहे टीचरों को अनिवार्य रूप से भेजेंगे।