फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akshaya Tritiya: गाजियाबाद में होंगी 500 से ज्यादा शादियां, चार महीने से मैरिज हॉल की थी एडवांस बुकिंग

Tue, 14 Apr 2026 11:08 PM IST
Akash Dubey माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद

सार

अक्षय तृतीया पर गाजियाबाद शहर में 500 से अधिक शादियां होंगी। सभी बैंक्वेट हॉल बुक हैं। गैस सिलिंडर की कमी के कारण डीजल और इलेक्ट्रिक चूल्हों का उपयोग हो रहा है। इस दिन आयुष्मान सहित अन्य शुभ योग बन रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : adobe stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अक्षय तृतीया के अबूझ मुहूर्त पर इस बार शहर में 500 से अधिक शादियां होंगी। 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया पर सभी बैंक्वेट हॉल और फार्म हाउस की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। जबकि अलग-अलग स्थानों पर भी टेंट लगाकर शादी समारोहों का आयोजन किया जाएगा। दरअसल, शहर में 300 से अधिक बैंक्वेट हॉल और फार्म हाउस हैं। फार्म हाउस संचालक सौरभ अग्रवाल ने बताया कि सभी वेडिंग विला और फार्म हाउस की बुकिंग दो महीने पहले से अक्षय तृतीया के लिए की गई है। इनके अलावा सामुदायिक भवन, सोसायटी, पार्क, घरों के बाहर टेंट लगाकर शादियां होंगी। 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया पर ब्यूटी पार्लर और मेहंदी लगवाने वालों की भी एडवांस बुकिंग हो चुकी है। पार्लर में उस दिन अधिक भीड़ के मद्देनजर अतिरिक्त स्टाफ की भी व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन


डीजल गैस और इलेक्ट्रिक चूल्हों का हो रहा इस्तेमाल
गैस सिलिंडर की कमी का असर वैवाहिक आयोजनों पर दिखने लगा है। गाजियाबाद टेंट एंड बैंक्वेट हॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक चावला ने बताया कि कॉमर्शियल सिलिंडर की आपूर्ति बंद होने के बाद अधिकतर मैरिज हॉल संचालकों ने डीजल चलित चूल्हा और इलेक्टि्क चूल्हे का इस्तेमाल भी किया जा रहा है।

अक्षय तृतीया पर बन रहा है आयुष्मान,धूम्र और गजकेसरी योग
पंडित शिव कुमार शर्मा ने बताया कि इस बार अक्षय तृतीया पर आयुष्मान, धूम्र और गजकेसरी योग बन रहा है। 19 अप्रैल को सुबह 7:28 बजे तृतीया तिथि आ जाएगी और 20 अप्रैल को भी सुबह 7:27 तक तृतीया तिथि रहेगी। इस दिन शादियों के लिए अबूझ मुहूर्त भी माना जाता है। बैशाख शुक्ल तृतीया को यह पर्व मनाया जाता है। इस दिन सोना, चांदी और अन्य धातु खरीदना शुभ होता है।
विज्ञापन


गृह प्रवेश और रजिस्ट्री के लिए भी है शुभ मुहूर्त
पंडित दुलीदत्त कौशिक ने बताया कि अक्षय का अर्थ होता है कभी नष्ट ना होने वाला। अर्थात इस दिन किया हुआ कोई भी शुभ कार्य गृह प्रवेश और भूमि पूजन आदि अक्षय हो जाते हैं। इसलिए लोग अधिक से अधिक प्रयास करते हैं कि इस दिन शुभ कार्य किए जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें