फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: हाइड्रोजन गैस की सप्लाई के पौने 34 लाख रुपये हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
मसूरी। मसूरी क्षेत्र स्थित इंडियन हाइड्रोजन कंपनी से हाइड्रोजन गैस की आपूर्ति लेकर 33.87 लाख रुपये का भुगतान न करने का मामला सामने आया है। कंपनी के मैनेजर ने मैगमा इंडस्ट्रीज लिमिटेड के दो निदेशकों पर रकम हड़पने का आरोप लगाया है। आरोप है कि तगादा करने पर दोनों अभद्रता करते हैं और धमकी भी दी गई है। मामले में दीपक कुमार ने मसूरी थाने में अर्पित राजवंशी और आगम राजवंशी के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

शिकायत में दीपक कुमार ने बताया कि वह उद्योग कुंज इंडस्ट्रियल एरिया स्थित इंडियन हाइड्रोजन कंपनी में मैनेजर हैं। उनकी कंपनी ने मेरठ रोड मुजफ्फरनगर स्थित बेगराजपुर इंडस्ट्रियल एरिया में संचालित मैगना इंडस्ट्रीज को अलग-अलग समय पर कुल 33.87 लाख रुपये की हाइड्रोजन गैस की आपूर्ति की थी। आरोप है कि माल प्राप्त करने के बाद भी मैगमा इंडस्ट्रीज के निदेशक अर्पित राजवंशी और आगम राजवंशी ने भुगतान नहीं किया। कई बार दोनों से व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर बकाया रकम का भुगतान करने का अनुरोध किया, लेकिन हर बार दोनों ने जल्द भुगतान करने की बात कहकर मामला टाल दिया। कंपनी के प्रोपराइटर अनिल भटेजा की ओर से भी अलग-अलग समय पर व्हाट्सएप मैसेज भेजकर तगादा किया गया, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। आरोप है कि इसके बाद कई बार तगादा किया तो आरोपियों ने उनके साथ अभद्रता की और धमकी दी। इसके बाद रकम देने से साफ इनकार कर दिया। एसीपी मसूरी सुनील कुमार का कहना है कि शिकायत के आधार पर 30 सितंबर को केस दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें