फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद की हवा खराब!: ये इलाका बना गैस चैंबर, मार्च में ही AQI पहुंच गया 424; बना देश का तीसरा प्रदूषित शहर

Wed, 26 Mar 2025 06:39 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

Ghaziabad Air Pollution:  उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में हवा की गुणवत्ता खराब है। लोनी इलाके में वायु गुणवत्ता सूचकांक 424 दर्ज हुआ है। जो गंभीर श्रेणी में है। मार्च के महीने में ही गाजियाबाद में हवा खराब हो रही है। 
विज्ञापन
Air Pollution (File Photo) - फोटो : adobe stock image
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद में अधिकारियों की लापरवाही और अनदेखी लोगों की सेहत पर भारी पड़ रही है। बुधवार को लोनी गैस चैंबर बन गया। यहां शाम पांच बजे सीपीसीबी के समीर एप पर यहां का वायु गुणवत्ता सूचकांक 424 दर्ज किया गया।

विज्ञापन


देश का तीसरा प्रदूषित शहर बना गाजियाबाद
इसके साथ ही गाजियाबाद और इंदिरापुरम का एक्यूआई भी 300 के पार पहुंच गया। बढ़े हुए एक्यूआई के साथ गाजियाबाद देश का तीसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा। शहर की हवा हर दिन बिगड़ती जा रही है।

बावजूद इसके न तो लोगों की लापरवाही कम हुई है और न ही अब तक विभागीय अधिकारियों ने कोई निगरानी ही शुरू की है। लोनी में हर दिन कूड़े के ढेर में आग लगाई जा रही है। दो दिन पूर्व भी कूड़े के ढेर में आग लगी थी। वहीं बुधवार को भी टीला मोड़ क्षेत्र में सड़क किनारे कूड़े के ढेर में आग लगाई गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: UP: लॉयल्टी पॉइंट्स रिडीम करें और पाएं नमो भारत ट्रेनों में मुफ्त यात्रा का अवसर, विस्तार से जानें सबकुछ


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें